मेरी मां के बराबर कोई नहीं लिरिक्स - Jubin nautiyal || meri maa ke barabar koi nahi lyrics

 मेरी मां के बराबर कोई नहीं लिरिक्स - Jubin nautiyal || meri maa ke barabar koi nahi lyrics

Meri Maa Ke Barabar Koi Nahi lyrics
Meri Maa Ke Barabar Koi Nahi lyrics 


स्थाई 

ऊंचा है भवन, ऊंचा मंदिर 

ऊंची है शान मैया तेरी 

चरणों में झुकें, बादल भी तेरे 

पर्वत पे लगे शैय्या तेरी 


हे कालरात्रि हे कल्याणी 

तेरा जोड़ धरा पर कोई नहीं 

मेरी मां के बराबर कोई नहीं

तेरी ममता से जो गहरा हो 

ऐसा तो सागर कोई नहीं 

मेरी मां के बराबर कोई नहीं


अंतरा (1)

जैसे धरा और नदिया 

जैसे फूल और बगिया 

मेरे इतना ज्यादा पास है तू

जब ना होगा तेरा आंचल 

नैना मेरे होंगे जल थल 

जायेंगे कहां फिर मेरे आंसू 


दुःख दूर हुआ मेरा सारा 

अंधियारों में चमका तारा 

नाम तेरा जब भी है पुकारा 


सूरज भी यहां है चंदा भी 

तेरे जैसा उजागर कोई नहीं 

मेरी मां के बराबर कोई नहीं 

हे कालरात्रि हे कल्याणी 

तेरा जोड़ धरा पर कोई नहीं 

मेरी मां के बराबर कोई नहीं


अंतरा (2)

तेरे मंदिरों में माई

मैंने ज्योत क्या जलाई 

हो गया मेरे घर में उजाला 

क्या बताऊं तेरी माया

जब कभी मैं लड़खड़ाया 

तूने दस भुजाओं से संभाला 


खिल जाती है सुखी डाली 

भर जाती है झोली खाली 

तेरी ही मेहर है मेहरावाली 


ममता से तेरी बढ़ के मैया 

मेरी तो धरोहर कोई नहीं 

मेरी मां के बराबर कोई नहीं

हे कालरात्रि हे कल्याणी 

तेरा जोड़ धरा पर कोई नहीं 

मेरी मां के बराबर कोई नहीं 



ऊंचा है भवन, ऊंचा मंदिर 

ऊंची है शान मैया तेरी 

चरणों में झुकें, बादल भी तेरे 

पर्वत पे लगे शैय्या तेरी 


हे कालरात्रि हे कल्याणी 

तेरा जोड़ धरा पर कोई नहीं 

मेरी मां के बराबर कोई नहीं

तेरी ममता से जो गहरा हो 

ऐसा तो सागर कोई नहीं 

मेरी मां के बराबर कोई नहीं 


 मेरी मां के बराबर कोई नहीं लिरिक्स - Jubin nautiyal || meri maa ke barabar koi nahi lyrics


Post a Comment

* Please Don't Spam Here. All the Comments are reviewed by Admin.

Previous Post Next Post